23.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

10 लाख घरों में जाकर केजरीवाल सरकार के कुशासन के खिलाफ हल्ला बोलेगी भाजपा

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)| राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के कुशासन के खिलाफ भाजपा ने हल्ला बोलने की तैयार शुरू कर दी है। भाजपा एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसके तहत पार्टी के कार्यकर्ता 10 लाख घरों में जाकर ‘आप’ की नाकामियों को गिनाएंगे। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। केजरीवाल सरकार के खिलाफ चलाए जाने वाले इस अभियान को भाजपा ने ‘पोल खोल अभियान’ का नाम दिया है। इस अभियान को लेकर बुधवार शाम तालकटोरा स्टेडियम में 5,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की एक संगठनात्मक बैठक होगी।

पार्टी के सूत्रों ने कहा, “हमने शहर में 10 लाख घरों तक पहुंचने का फैसला किया है। इस दौरान अब लोगों को बताएंगे कि कैसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप सरकार लोगों को गुमराह कर रही हैं।”

‘पोल खोल अभियान’ की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी बैजयंत जय पांडा के साथ-साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता द्वारा की जाएगी।

पार्टी के एक अन्य अंदरूनी सूत्र ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 15 मई से मैदान में उतरेंगे। 31 मई तक 10 लाख घरों में जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा, भाजपा एक पैम्फलेट भी जारी करेगी, जिसमें केजरीवाल सरकार की विफलता के बारे में बताया जाएगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ता घर-घर प्रचार के दौरान इन पैम्फलेट को 10 लाख घरों में बांटेंगे।”

तालकटोरा स्टेडियम में होने वाली बैठक में प्रदेश के नेताओं से लेकर उच्च स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

पार्टी के एक नेतृत्व ने कहा कि बैठक में भविष्य की संगठनात्मक गतिविधियों के लिए रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, समय सीमा के साथ काम भी सौंपा जाएगा।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

मिजोरम में हाईवे परियोजना स्थल पर करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल

Newsdesk

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading