July 13, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

लगातार पांचवें दिन शेयर बाजार में मचा रहा कोहराम, सेंसेक्स 1,158 अंक टूटा

नयी दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)| बैंकिंग, वित्त और धातु क्षेत्र में हुई जबरदस्त बिकवाली के दबाव में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2.1 प्रतिशत यानी 1,158 अंक की गिरावट में 52,930 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 359 अंक यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,808 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने से भी निवेश धारणा कमजोर रही। निवेशक अप्रैल की खुदरा महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने की संभावना से भी आशंकित रहे। देश की खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा गुरुवार शाम जारी हो गया जो 7.79 फीसदी रहा।

अडानी पोर्ट्स के शेयरों में सर्वाधिक 5.8 प्रतिशत की गिरावट रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च में सहायक उपाध्यक्ष विनय रजनी ने कहा कि अमेरिका के महंगाई दर के अांकड़े के कारण वैश्विक बाजारों में गिरावट रही है। इससे डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा कमजोर होकर 77.63 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा कि अप्रैल में खुदरा महंगाई दर के उच्चतम स्तर पर बने रहने की संभावना और कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम के उम्मीद के मुताबिक न होने से बाजार पर बिकवाली का दबाव है।

उन्होंने कहा कि कई कंपनियों के शेयरों के दाम साल के निचले स्तर तक लुढ़क गये। सभी सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई और सेंसेक्स 53,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे लुढ़क गया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षित निवेश के कारण डॉलर 20 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

अन्य ख़बरें

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन जारी, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Newsdesk

भारत में जून में खुदरा महंगाई 4.38 प्रतिशत रही; अदरक और टमाटर का दाम बढ़ा

Newsdesk

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष से तेल की कीमतों में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी, यूएस क्रूड फ्यूचर्स 3.4 प्रतिशत बढ़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading