31.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
खेल

गुजरात टाइटंस कभी एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रही : राशिद खान

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)| आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है, जो टूर्नामेंट में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। उनके स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने खुलासा किया कि गुजरात जीत के लिए कभी एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहा है। रविवार को, अगर गुजरात वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत हासिल करता है, तो उसे अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने का लगभग आश्वासन मिल जाएगा।

राशिद ने स्टार स्पोर्ट्स पर क्रिकेट लाइव शो में कहा, “हम एक टीम के रूप में खेले हैं और हमारे लिए अब तक पूरे सीजन में हर खिलाड़ी ने हमारी जीत में योगदान दिया है। हमारे अभियान की सबसे अच्छी बात यह है कि टीम कभी भी एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं दिखती है। यही कारण है कि हमें हर मैच में अलग-अलग मैच-विजेता मिल रहे हैं।

राशिद ने कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत का यह ऑलराउंडर टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों के सुझावों को सुनता है और उन्हें महत्व देता है।

राशिद ने 12 मैचों में 6.79 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए हैं। वहीं, उन्होंने सकारात्मक माहौल बनाने के लिए मुख्य कोच आशीष नेहरा के नेतृत्व में टीम प्रबंधन को श्रेय दिया, जिससे टूर्नामेंट में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया।

राशिद के प्रदर्शन ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को आईपीएल 2022 में गुजरात के लिए लगातार योगदान देने के लिए लेग स्पिनर की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, “आप महान लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकते। राशिद एक बहुत ही आकर्षक व्यक्तित्व वाले खिलाड़ी हैं। वह अच्छे दोस्तों में से एक हैं और जब भी कप्तान उन्हें गेंदबाजी के लिए लाते हैं, तो वह उन्हें विकेट लेकर देते हैं।”

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स: आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने ओसीए प्रमुख और सदस्यों से मुलाकात की

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: ऋषभ पंत ने की भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाने की अपील, बोले- हमें उनके साथ खड़ा होना है

Newsdesk

ब्रायडन कार्स मामले की जांच बंद, ऑलराउंडर के खिलाफ कोई चार्ज नहीं लगेगा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading