July 28, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

पॉप कल्चर में आज पोर्नोग्राफी बहुत है: जोसेफ गॉर्डन-लेविट

Joseph Gordon.

लॉस एंजेलिस, 15 जून | अभिनेता जोसेफ गॉर्डन-लेविट का मानना है कि बहुत सारा पॉप कल्चर ‘अश्लील’ है। फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, संडे टाइम्स अखबार को दिए एक साक्षात्कार में इस 39 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मुख्यधारा की संस्कृति में अब सब कुछ ऑब्जेक्टिफाइड है।

उन्होंने कहा, “मैं खुद को एक कलाकार के रूप में मानता था। लेकिन पॉप कल्चर में आज पोर्नोग्राफी बहुत है। हम लोगों को इंसान के रूप में नहीं देखते हैं। हम उन्हें वस्तु के रूप में देखते हैं, और जब हम पोर्नोग्राफी देखते हैं तो हम वीडियो में लोगों को इंसान के रूप में नहीं देखते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस बारे में नहीं सोचते हैं कि वे कौन हैं या उनका जीवन कैसा है। हम बस उन्हें एक चीज के रूप में देखते हैं। हम एक दूसरे के साथ सामान्य रूप से ऐसा करते हैं। हम लोगों पर लेबल लगाते हैं और पूरे व्यक्ति के तौर पर समझने की बजाय वस्तुगत रूप से समझने की कोशिश करते हैं।”

अभिनेता ने भी अपने निजी जीवन को लेकर सुरक्षात्मक होने की बात स्वीकार की, क्योंकि उन्हें ऑब्जेक्टिफाई होने में मजा नहीं आता।

अन्य ख़बरें

यादों में वसुंधरा ताई: छोटी उम्र की चाह… आगे चलकर बनीं हिंदुस्तानी संगीत की पहचान

Newsdesk

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नीतू कपूर ने दिखाई बहादुरी, दीपक दत्ता ने सुनाया साहस का किस्सा

Newsdesk

‘आदर्श कुटुंबम’ के स्वर्णा किरदार से मिला दर्शकों का परिचय, श्रीनिधि शेट्टी का दिखा नया अंदाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading