June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सुरक्षा चिंता : जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली हाईकोर्ट से याचिका वापस ली

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)| पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में एक संदिग्ध के रूप में नामित जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली, जिसमें पंजाब पुलिस द्वारा ‘राजनीतिक लाभ’ के लिए ‘फर्जी मुठभेड़’ की आशंका के बीच सुरक्षा की मांग की गई थी। यह मामला न्यायमूर्ति स्वर्ण कांत शर्मा के समक्ष सुनवाई के लिए आया।

सुनवाई शुरू होते ही बिश्नोई के वकील विशाल चोपड़ा ने याचिका वापस लेने के लिए स्वतंत्रता मांगी।

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अधिवक्ता संजय लाओ ने कहा कि याचिका वैसे भी चलने योग्य नहीं है।

जिसके बाद याचिका वापस ले ली गई।

अब, बिश्नोई याचिका के साथ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

पटियाला हाउस कोर्ट की एनआईए अदालत ने सोमवार को उसकी याचिका खारिज करने के बाद गैंगस्टर ने हाईकोर्ट का रुख किया था। याचिका में, उन्होंने दिल्ली पुलिस और तिहाड़ जेल अधिकारियों को उनके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी।

पंजाब पुलिस ने आरोप लगाया है कि बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल था।

याचिका में कहा गया, “अभियुक्त एक निष्पक्ष और सच्ची जांच और एक निष्पक्ष सुनवाई का हकदार है और अभियोजन पक्ष से अपराध के मुकदमे में संतुलित भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है। जांच विवेकपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और तेज होनी चाहिए और जांच अधिकारी को किसी भी आरोपी व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।”

अन्य ख़बरें

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, बोले- परिवारों की मदद की हो रही हर कोशिश

Newsdesk

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading