July 7, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीहेल्थ एंड साइंस

हरे धनिये को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए इन तरीकों से करें स्टोर

घर में सब्जी बनी हो या दाल अगर उसके ऊपर धनिये के पत्तों को गार्निश कर दिया जाए तो खाने का स्वाद बढऩा तय है। इसलिए कई लोग इसे घर में स्टोर करना सही समझते हैं। हालांकि, कुछ ही दिनों में धनिये के पत्ते मुरझा जाते हैं। अगर आपको भी अकसर इसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपको किचन टिप्स की जरुरत है। आइए पत्तेदार धनिये को स्टोर करने के तरीके जानते हैं। अन्य सब्जियों से पत्तेदार धनिया रखें दूरआमतौर पर लोग पत्तेदार धनिये को अन्य सब्जियों के साथ ही स्टोर कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। दरअसल, कई सब्जियों में एथिलीन नामक केमिकल मौजूद होता है, जिससे धनिया जल्दी मुरझा सकता है। वहीं, कई सब्जियों में साइट्रिक एसिड होता है, जो धनिये के साथ-साथ अन्य सब्जियों को भी खराब कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा कि आप धनिये को सभी सब्जियों से अलग ही स्टोर करें। अच्छे से सुखाने के बाद स्टोर करें धनियापत्तेदार धनिये को अच्छे से सुखाकर भी स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए पहले धनिये की सारी जड़ को तोड़ दे और इसे साफ पानी से धोएं, फिर धनिये को टिश्यू पेपर से पोंछ दें। इसके बाद इन्हें कुछ मिनट धूप में रख दें। ध्यान रखें कि धनिये को कुछ ही मिनट की धूप दिखानी है।

इसके बाद पत्तेदार धनिये को एक एयर टाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रख दें। पेपर टॉवल में लपेटकर रखेंजब भी आप बाजार से पत्तेदार धनिया खरीदकर लाएं तो उसे सबसे पहले सामान्य पानी से धोकर धूप में सुखाएं। इसके बाद धनिये को किसी साफ और सूखे सूती कपड़े से पोंछकर एक प्लेट में रखें। ध्यान रखें कि इस दौरान धनिये की डंडी टूटनी नहीं चाहिए क्योंकि इनके टूटने से यह जल्दी खराब हो सकता है। इसके बाद धनिये को पेपर टॉवल में लपेटकर ही फ्रिज में रखें। इससे ये कुछ दिनों तक एकदम फ्रेश रहेगा। पत्तेदार धनिये को काटकर स्टोर करना है गलतअगर आप यह चाहते हैं कि पत्तेदार धनिया लंबे समय फ्रेश रहे तो इसे कभी काटकर स्टोर न करें क्योंकि इस वजह से इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। हालांकि, अगर कभी किसी सब्जी या फिर कोई अन्य व्यंजन को बनाते समय कटा हुआ धनिया बच जाए तो इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके अगले ही दिन इसका इस्तेमाल कर लें। वहीं, अगर धनिया साबूत है तो उसे हमेशा जीप लॉक बैग में स्टोर करें।

अन्य ख़बरें

अत्यधिक गर्मी से बढ़ रही मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं, ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन में बड़ा खुलासा सिडनी,

Newsdesk

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप:  3 बच्चों ने गंवाई जान, मृतकों की संख्या 740 के पार

Newsdesk

घर की खिड़कियों पर लगाएं ये पौधे, बढ़ जाएगी सुंदरता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading