27 C
Jabalpur
July 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

ओडिशा में स्वाइन फ्लू के दो मामले सामने आए

भुवनेश्वर, 3 जून (आईएएनएस)| स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि ओडिशा में दो लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं।

एक 38 वर्षीय पुरुष और एक 28 वर्षीय महिला एच1एन1 वायरस से संक्रमित पाए गए। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि दोनों का भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और अब उनकी हालत स्थिर है।

दोनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

मिश्रा ने कहा, “आमतौर पर प्री-मानसून और सर्दी के मौसम में वायरस का पता लगाया जा रहा है। हालांकि पिछले साल, ओडिशा में स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया था, लेकिन वायरस मौजूद है।”

सूत्रों ने कहा कि 2009 में ओडिशा में पहला स्वाइन फ्लू का मामला दर्ज किया गया था, जबकि 2017 में 414 पॉजिटिव मामले और 54 मौतें हुई थीं। पिछले दो वर्षो के दौरान कोविड-19 अवधि के दौरान ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया था।

अन्य ख़बरें

जन आरोग्य योजना’ में धोखाधड़ी के मामले में एसआईटी का गठन, महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने दिया जांच का आदेश

Newsdesk

फारूक अब्दुल्ला के ‘पूर्ण राज्य’ आंदोलन पर भाजपा का पलटवार, कहा-अभी नहीं बने ऐसे हालात

Newsdesk

कर्नाटक: कुमारस्वामी से मिले विजयेंद्र, बोले- भाजपा और जेडी(एस) समन्वय समिति का गठन करेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading