25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बोरवेल में गिरे राहुल को बचाने के लिए जारी है 80 घंटे से अभियान

जांजगीर/रायपुर, 14 जून (आईएएनएस)| छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बालक राहुल को बचाने की मुहिम को 80 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया। कई बाधाओं को पार करते हुए अभियान सफल होगा, यह उम्मीद हर कोई लगाए बैठा है। ज्ञात हो कि, जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा ब्लाक के ग्राम पिहरीद निवासी लालाराम साहू का 10 वर्षीय पुत्र राहुल साहू शुक्रवार को दोपहर लगभग चार बजे घर की बाड़ी में खेल रहा था। इसी दौरान वह हाल ही में खोदे गए बोर के पास पहुंचा और उसमें गिर गया।

राहुल के सुरक्षित निकालने के लिए अनवरत अभियान जारी है। जहां प्रशासनिक अमला हर स्तर पर कोशिशों में जुटा हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हर पल राहत और बचाव के अभियान पर नजर रखे हुए है।

पहले बोरवेल के समानांतर बड़ा गहरा गडढ़ा खोदा गया, इस काम में जेसीबी व पोकलेन मशीन लगी रही, वहीं दूसरी ओर राहुल हर हरकत पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया। इसके अलावा खाने का सामान भी राहुल तक भेजा जाता रहा। उसके बाद बनाए गए गड्ढ़े से राहुल तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाने की कोशिश की गई तो बीच में बड़ी चट्टान आ गई। उसके बाद ड्रिल मशीन की मदद से बड़ा छेद कर मलबा हटाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर बताया है, हैंड ड्रिलिंग का काम अब खत्म हो चुका है, अन्य उपकरण भी बाहर निकाले जा रहे हैं। कंप्रेसर बंद कर बाहर निकाला जा रहा है। रेस्क्यू टीम राहुल तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading