27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

असम में बारिश का कहर जारी, कई स्थानों पर भूस्खलन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)| असम में खराब मौसम का कहर अभी भी जारी है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हुई है, जिससे कई स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति देखी गई है। गुवाहाटी में भारी बारिश के बीच शहर के विभिन्न हिस्सों से ताजा भूस्खलन की खबर है, जिससे विभिन्न स्थानों पर जलभराव भी हो गया है।

गुवाहाटी के बशिष्ठ इलाके में भूस्खलन से एक घर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

रिपोटरें के अनुसार, घर एक महिला का था, जिसकी पहचान कल्पना कुमारी डेका के रूप में हुई है। हालांकि इस घटना में किसी को शारीरिक तौर पर नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक और घटना मथघरिया इलाके में हुई, जहां भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया।

असम में पिछले पांच दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य की राजधानी में सभी प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।

अन्य ख़बरें

तमिलनाडु : मुख्यमंत्री विजय ने दूध खरीद मूल्य बढ़ाकर 44 रुपए प्रति लीटर करने की घोषणा

Newsdesk

यूपी में एक महीने तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, भाजपा नेताओं ने कहा- पीएम मोदी की 25 साल की जनसेवा का मनाएंगे जश्न

Newsdesk

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading