40.5 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

29 जून को अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस देगा हिप-हॉप गर्ल ग्रुप एक्सजी

सियोल, 26 जून (आईएएनएस)| हिपहॉप गर्ल ग्रुप एक्सजी ने घोषणा की है कि वह पहली बार लाइव परफॉर्म करेगा। अगले 29 जून को यूट्यूब पर यह लाइव परफॉर्मेस देखा जा सकेगा। इसी दिन एक्सजी का सेकंड सिंगल ‘मस्कारा’ भी रिलीज होगी। एक्सजी के यूट्यूब चैनल में ‘एक्सजी मस्कारा लाइव स्टेज’ टाइटल से एक पेज बनाया गया है।

इस लाइव परफॉर्मेंस का एक टीजर वीडियो भी जारी किया गया है, जिसे देखने के बाद दुनिया भर के फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक्सजी का पहला लाइव परफॉर्मेंस ‘एक्सजी मस्कारा लाइव स्टेज’ 29 जून को जापान के समय के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे प्रसारित किया जाएगा। म्यूजिक वीडियो भी उसी दिन जारी किया जाएगा।

एक्सजी के सेकंड सिंगल ‘मस्कारा’ के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे है।

अन्य ख़बरें

गुल्लक 5′ में अपने किरदार की बारीकियां कैसे की तैयार? हर्ष मायर ने बताया अभिनय का राज

Newsdesk

‘हॉन्टेड 3डी’ के डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने बताए अपने शौक, कहा- ‘साइंस, टेक्नोलॉजी और फॉर्मूला 1 रेसिंग में दिलचस्पी

Newsdesk

मुंबई में टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading