July 7, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीहेडलाइंस

फेसबुक और इंस्टाग्राम हटा रहे गर्भपात की गोलियों की पेशकश करने वाले पोस्ट

सैन फ्रांसिस्को, 29 जून (आईएएनएस)| फेसबुक और इंस्टाग्राम ने उन पोस्ट को तुरंत हटाना शुरू कर दिया है जो महिलाओं को गर्भपात की गोलियों की पेशकश करते हैं। साथ ही इन यूजर्स पर अस्थायी रूप से बैन भी लगा दिया है। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने रो बनाम वेड मामले में गर्भपात को कानूनी तौर पर मान्यता देने वाले 50 साल पुराने फैसले को पलट दिया था। कोर्ट ने कहा था कि संविधान गर्भपात का अधिकार नहीं देता है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम ने उन सोशल मीडिया पोस्ट को हटाना शुरू कर दिया है, जो महिलाओं को गर्भपात की गोलियों की पेशकश करते हैं।

मदरबोर्ड की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के पोस्ट फार्मास्यूटिकल्स के आसपास की नीति का उल्लंघन करते हैं।

एक फेसबुक यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा था, “मैं आप में से किसी एक को गर्भपात की गोलियां मेल कर दूंगा। बस मुझे मैसेज करें।”

फेसबुक और इंस्टाग्राम ऐसे कई पोस्ट को हटा रहा है।

अन्य ख़बरें

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading