25.7 C
Jabalpur
July 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

केरल में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी

तिरुवनंतपुरम, 3 जुलाई (आईएएनएस)| भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को अलर्ट जारी कर केरल में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। तिरुवनंतपुरम, पठानमथिट्टा और कोल्लम को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

भारी बारिश के कारण राज्य में अलग-अलग जगहों से हादसे की खबरें सामने आ रही हैं।

पुलिस ने कहा कि इडुक्की जिले के मुरीकास्सेरी में भारी बारिश के कारण एक घर पर मिट्टी का टीला गिरने से एक महिला और उसके परिवार के सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिला कलेक्टरों को भारी बारिश और राज्य के कुछ स्थानों पर बाढ़ की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की है।

स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) को भी अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है।

अन्य ख़बरें

आंखों की थकान का कारण बन सकती है ज्यादा स्क्रीन टाइम, जानिए इसके लक्षण

Newsdesk

केंद्र 14 जुलाई से जारी करेगी देश का पहला ‘इंडेक्स ऑफ सर्विसेज प्रोडक्शन’, सेवा क्षेत्र की मासिक गतिविधियों पर मिलेगी सटीक जानकारी

Newsdesk

तेलंगाना में ‘डिजिटल गवर्नेंस’ को मजबूत करने के लिए समिति गठित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading