June 14, 2026
सी टाइम्स
खेल

बेटे की मौत के बाद गड्ढे भरने वाले शख्स की लक्ष्मण ने की तारीफ

Laxman pays tribute to father filling potholes since losing son.

नई दिल्ली, 19 जून | भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने मुंबई में सड़क के गड्ढे भरने वाले शख्स की तारीफ की है। इस शख्स ने सड़क में गड्ढे के कारण हुई दुघर्टना में अपने बेटे को खो दिया था। 2015 में दादाराव बिलहोरे ने अपने 16 साल के लड़के को खो दिया था। सड़क में गड्ढा होने के कारण दादाराव का बेटा दुर्घटना का शिकार हो गया था। अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद दादाराव ने सड़क में गड्ढे भरने का काम शुरू किया।

लक्ष्मण ने ट्वीट किया, “दादाराव ने जबसे अपने 16 साल के बेटे को मुंबई में एक गड्ढे के कारण हुई सड़क दुर्घटना में खोया है तब से वह सड़क के गड्ढे भर रहे हैं। जब दुख के कारण वह टूटे हुए थे, तब भी वह ब्लॉक्स, कंकड, पत्थर, फावड़ा हाथ में लिए वह हर गड्ढे को भरते हैं।”

अन्य ख़बरें

‘वे काफी प्रभावशाली रहे,’ डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 6 विकेट, कप्तान गिल ने सराहा

Newsdesk

अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन दुर्घटना के दायित्व से मुक्त नहीं होते: कलकत्ता हाई कोर्ट

Newsdesk

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में बने कई रिकॉर्ड, सारा टेलर से आगे निकलीं डैन व्याट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading