कन्नूर 12 July (Rns): केरल के कन्नूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) दफ्तर पर मंगलवार (12 जुलाई) हमला हुआ है। बताया गया कि वहां पर बम फेंका गया, जिसके बाद आसपास अफरा-तफरी फैल गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
स्थानीय पुलिस ने बताया, “कन्नूर जिला के पय्यनूर में आरएसएस दफ्तर पर बम फेंका गया। यह घटना आज सुबह हुई। वारदात के दौरान इमारत में लगी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।”
पुलिस ने बताया है कि आगे की जांच जारी है। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।


