23.2 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सरकारी बंगले में घुसा नाले का पानी

भोपाल 12 जुलाई (आरएनएस)। राजधानी भोपाल भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले में ही बरसात का पानी भर गया। सिंधिया के सरकारी बंगले में पास में बह रहे नाले का गंदा पानी भी जा घुसा जिससे यहां के कई कीमती सामान भी खराब हो गए।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का श्यामलाहिल्स में बी-5 सरकारी बंगला है। सोमवार रात को भारी बारिश के बाद बंगले में पीछे की तरफ से नाले का पानी घुस आया। पानी का बहाव इतना तेज था कि वह सभी कमरों में घुस गया। बंगले पर कर्मचारी रात भर सभी कमरों से पानी निकालते रहे। पानी भरने से कमरों में रखा सामान भी खराब हो गया। इस पूरे मामले को दबाने के लिए निर्देश थे, लेकिन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मौका मुआयना करने जाने पर मामला सामने आ गया। एक अधिकारी ने बताया कि बंगले के पीछे दूरदर्शन और अन्य घरों के पानी के लिए छोटा नाला बहता है। रविवार और सोमवार को भारी बारिश के कारण नाले से पानी बंगले की तरफ आ गया।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित पेयजल के लिए सेंट्रल रेलवे ने बढ़ाए कदम, 20 हजार स्थानों पर लगेंगे नए फिल्ट्रेशन सिस्टम

Newsdesk

मिजोरम में हाईवे परियोजना स्थल पर करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल

Newsdesk

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading