September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राहुल गांधी का वीडियो गलत संदर्भ में दिखाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए न्यायालय सहमत

नयी दिल्ली,14 जुलाई (आरएनएस)। उच्चतम न्यायालय ने एक जुलाई को प्रसारित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को ‘गलत संदर्भÓ में दिखाने के लिए जारी समन के खिलाफ दाखिल की गई टीवी चैनल के संपादक की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जतायी है।
वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमण, न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ से मामले को सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चैनल के न्यूज एंकर (रोहित रंजन) को इस मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा मिली हुई है। पीठ ने शुक्रवार को मामले पर सुनवाई के लिए सहमति जतायी। न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अवकाशकालीन पीठ ने आठ जुलाई को रंजन को राहत देते हुए विभिन्न राज्यों को उनके खिलाफ दाखिल अलग-अलग प्राथमिकी में दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया था।
पीठ ने अंतरिम राहत प्रदान करते हुए केंद्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर संबंधित कार्यक्रम को लेकर दर्ज शिकायतों या प्राथमिकियों को रद्द करने की रंजन की अपील पर जवाब मांगा था।

अन्य ख़बरें

तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों को हथियार बनाने से बचना होगा, समावेशी विकास पर पड़ सकता है असर: पीएम मोदी

Newsdesk

2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में लागू होगा यूसीसी: अमित शाह

Newsdesk

अपनी संस्कृति और स्मृतियों की रक्षा करने वाला राष्ट्र कभी पराजित नहीं होता: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading