September 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

संतुलन बिगड़ने से यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में गिरी, 13 शव बरामद

धार 18 Jully (Rns) : मध्यप्रदेश से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राज्य के खरगौन-धार के खलघाट में यात्रियों से भरी बस नर्मदा नदी में जा गिरी। बस के संतुलन बिगड़ने से पुल की रेलिंग भी टूट गई और पूरी बस नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस घटना में 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से धामनोद शासकीय अस्पताल भेजा गया है। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगौन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिर जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन को शीघ्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बस को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। यात्रियों के रेस्क्यू का काम जारी है।

जिला प्रशासन घटना स्थल पर है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को भेजने के निर्देश दिए हैं, इसके अतिरिक्त आवश्यक संसाधन घटना स्थल पर भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के साथ मुख्यमंत्री निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं।

वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ ने धार जिले के खलघाट में हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए। सरकार व प्रशासन से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य करने की मांग की और लोगों को जल्द राहत पहुँचाने की बात कही है।

अन्य ख़बरें

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

मणिपुर: संदिग्ध उग्रवादी हमलों में चार की मौत, दो महिलाएं भी शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading