June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवसेना को एक और तगड़ा झटका, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामदास कदम ने दिया इस्तीफा

मुंबई ,18 जुलाई (आरएनएस)।  महाराष्ट्र में शिवसेना को एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और मंत्री रहे रामदास कदम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह उद्धव ठाकरे के गुट में थे। इससे पहले उनके बेटे और विधायक योगेश कदम भी शिंदे खेमे में शामिल हो गए थे। मालूम हो कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद उद्धव ठाकरे से मुख्यमंत्री पद छिन गया था।
रत्नागिरी में खेड़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम कदम शिवसेना के उन कई बागी नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे का पक्ष लेते देखा गया है। रामदास कदम का पिछले महीने परिवहन मंत्री अनिल परब के साथ अनबन हो गई थी और उन्होंने शिवसेना में दरकिनार किए जाने की शिकायत की थी। वहीं ऐसी अटकलें थीं कि परब के साथ विवाद के बाद कदम शिवसेना छोड़ देंगे, उन्हें पार्टी सांसद और प्रवक्ता संजय राउत से मिलने के बाद मना लिया गया था।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading