35.9 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिनेत्री सरगुन मेहता मिशन सिंड्रेला से बॉलीवुड में कर रहीं डेब्यू

पंजाबी अभिनेत्री सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म जगत में एक अलग ही पहचान है और वह अपने शानदार गानों और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अब सरगुन मेहता बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह हिदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेत्री को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन सिंड्रेला में देखा जाएगा। अभिनेत्री कहती हैं, सही भूमिका के लिए इंतजार करना बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे आप कहीं भी कदम रख रहे हों, खासकर जब आप एक नए माध्यम में कदम रख रहे हों, क्योंकि कुल मिलाकर एक नया दर्शक वर्ग है।अभिनेत्री ने इंडस्ट्री को लेकर आगे कहा, पंजाबी उद्योग अभी भी बहुत कच्चा है, इस पर अभी काम चल रहा है, ताकि चीजें बेहतर हो सकें। हमसब अबी दर्शकों के बारे में उनकी पसंद को ध्यान रखते हुए अभी भी पंजाबी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। खैर मुझे तो हर जगह काम करने में मजा आता है। इसके अलावा पंजाबी इंडस्ट्री को लेकर सरगुन में बहुत से किस्से भी साझा किए।बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर अभिनेत्री सरगुन मेहता ने कहा, मैं पहले तो बहुत डरी हुई थी, लेकिन दूसरी तरफ बहुत खुश भी थी, क्योंकि यह मेरा बॉलीवुड में डेब्यू है। खैर मैं आपको बता भी नहीं सकती कि मैंने अपना पहला शॉट कैसे दिया, लेकिन सब हो गया।इसके अलावा अभिनेता रवि दूबे की पत्नी अभिनेत्री सरगुन मेहता ने अपने किरदार को लेकर भी अनुभव साझा किया और बताया कि इस किरादर के लिए उन्होंने कैसे तैयारियां की हैं।

अन्य ख़बरें

10 अक्टूबर, रात के 10 बजे बल्लू जेल से फुर्र: खलनायक रिटर्न्स का फस्र्ट लुक वीडियो आउट, संजय दत्त ने रिलीज डेट का दिया हिंट!

Newsdesk

माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Newsdesk

फिल्म है जवानी तो इश्क… से जारी हुआ, वरुण का डांस उड़ा देगा होश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading