39 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

झलक दिखला जा सीजन 10 में जज बनेंगी नोरा फतेही

बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 10 में बतौर जज नजर आने वाली हैं। नोरा फतेही, माधुरी दीक्षित और फिल्मकार करण जौहर के साथ शो झलक दिखला जा सीजन 10 में बतौर जज नजर आयेंगी। नोरा फतेही झलक दिखला जा सीजन 09 में कंटेस्टेंट थीं। नोरा झलक दिखला जा सीजन 10 को जज करने के लिए बेहद रोमांचित है। नोरा फतेही ने कहा, मैं एक एक्स कंटेस्टेंट होने के बाद झलक दिखला जा में एक जज की भूमिका निभा रही हूं। डांस और ग्रेस के प्रतीक मानी जाने वाली माधुरी दीक्षित के साथ स्क्रीन शेयर करना हर कलाकार का सपना होता है और मेरा भी यह सपना था। अब भी मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मैं करण जौहर के साथ जज के पैनल में शामिल होने जा रही हूं। करण के लिए मेरे मन में बहुत आदर है और उनके साथ एक स्टेज शेयर करना मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। मेरे करियर का यह निश्चित रूप से एक नया चैप्टर है, जिसके बारे में मैं बेहद रोमांचित हूं।

अन्य ख़बरें

बकरीद पर मां को याद कर सुजैन खान का छलका दर्द, अली फजल ने चाहने वालों के लिए की बेहतर कल की कामना

Newsdesk

पेड्डी’ में काम कर उत्साहित जगपति बाबू, बोले- मेरा किरदार करियर के टॉप-6 रोल्स में नंबर वन

Newsdesk

पति पत्नी और वो दो ने इक्कीस को दी मात, बनी साल की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म, चांद मेरा दिल की 5वें दिन गिरी कमाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading