26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कांग्रेस के 4 सांसदों पर हुई बड़ी कार्रवाई, लोकसभा स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

नई दिल्ली ,25 जुलाई (आरएनएस)। लोकसभा में हंगामा करने वाले चार कांग्रेस सांसदों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इन चारों सांसदों को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन की कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की चेतावनी के बावजूद ये सांसद सदन में तख्तियां, पोस्टर लगाकर महंगाई पर विरोध जताने आ गए थे। सबसे पहले अध्यक्ष ने इन्हे सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने को कहा। लेकिन चारों सांसद दोबारा सदन में पोस्टर, बैनर लेकर आ गए। सदन से निलंबित कांग्रेस के सांसद में मणिकम टैगोर, राम्या हरिदास, जोथिमणि और टीएन प्रतापन शामिल है।
महंगाई पर चर्चा के लिए अध्यक्ष हुए थे तैयार
निलंबन के बाद ये चारों सांसद संसद के प्रांगण में बने राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने अपना विरोध जताया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें कहा कि वे महंगाई पर 3 बजे के बाद चर्चा कराने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने सख्त लहजे में कहा था कि अगर आप तख्तियां दिखाना चाहते हैं, तो सदन के बाहर दिखा सकते हैं। मैं चर्चा के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरी दयालुता मेरी कमजोरी है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी। जब 3 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के नेता पुन: हाथ में तख्तियां लेकर आ गए। इसलिए जीरो आवर को 20 मिनट पहले ही स्थगित करना पड़ा।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव रखा कि इन चार सदस्यों के सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को देखते हुए इन्हें चालू सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित किया जाए। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा देश के लोग सदन को चलते हुए देखना चाहते हैं लेकिन यह ऐसे नहीं चल सकता। मैं इस तरह की चीजों को अनुमित नहीं दे सकता। आपको बता दें कि कि विपक्ष मानसून सत्र के 18 जुलाई से शुरू होने के समय से ही महंगाई पर चर्चा की मांग कर रहा है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading