September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से हुए संक्रमित

पटना ,26 जुलाई (आरएनएस)। बिहार में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्यमंत्री पिछले तीन चार दिन से बीमार चल रहे थे। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री पिछले दो-तीन दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। सोमवार को उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी होम आइसोलेशन में हैं और डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने पिछले दो-तीन दिनों में संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के पहले भी बिहार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के बिहार दौरे से पहले उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में भी नहीं जा सके थे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading