August 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड अस्पतालों में 10 बेड मंकीपॉक्स मरीजों के लिए रखे जाएं आरक्षित : मुख्यमंत्री

देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश
मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए
लखनऊ ,27 जुलाई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के कुछ हिस्सों में मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए प्रदेश में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स के लक्षण, उपचार और बचाव आदि के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार आमजन को सही और समुचित जानकारी देते हुए जागरूक किया जाए। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति से परामर्श किया जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में न्यूनतम 10 बेड मंकीपॉक्स से प्रभावित मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को लोक भवन में टीम 9 के साथ कोविड सहित संक्रामक बीमारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि विगत कुछ दिनों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू संक्रमण से सुअर की मौत की घटनाएं सामने आई हैं। संक्रमण का प्रसार न हो, इसके लिए कन्टेन्मेन्ट जोन की व्यवस्था लागू की जाए। संक्रमित सूअरों की अंतिम क्रिया मेडिकल प्रोटोकॉल के साथ हो। यह नदियों व जलाशयों में बिल्कुल न बहाये जाएं। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किये जाएं। उन्होंने कहा कि सुअर पालन बहुत से लोगों के लिए आजीविका का माध्यम हैं। ऐसे में जिन सुअर पालकों के यहां अफ्रीकन स्वाइन फ्लू से पशुहानि हुई है, उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रस्ताव तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोविड संक्रमण के नए केस में बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत सतर्कता और सावधानी बरती जाए। मुख्यमंत्री को बताया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 491 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 498 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,804 है। 2,608 लोग घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 74 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 11 करोड़ 92 लाख 97 हजार 879 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
बैठक में यह जानकारी भी दी गयी कि राज्य में गत दिवस तक 34 करोड़ 70 लाख 89 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगायी जा चुकी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण के नए चरण में टीके की ‘अमृत डोजÓ (प्रिकॉशन डोज) दी जा रही है। प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क है। अब तक 55 लाख 82 हजार से अधिक लोगों ने प्रिकॉशन डोज लगवा ली है। उन्होंने 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लिए 75 दिनों के नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए मिशन मोड में प्रयास किए जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र प्रदेशवासी को मुफ्त प्रिकॉशन डोज अवश्य लग जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लगभग दो वर्ष के अन्तराल के बाद इस बार कांवड़ यात्रा हो रही है। बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक के लिए आवागमन कर रहे हैं। यह सुखद है कि कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा अंतिम चरण में है। अब पूर्वी उत्तर प्रदेश में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा के लिए निकलेंगे। इसके दृष्टिगत सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पलियाकलां क्षेत्र में शारदा नदी और बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां की स्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जाए। आपद स्थिति में आमजन की सुरक्षा, बचाव और राहत के लिए सभी प्रबंध कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय मौसम विभाग, केन्द्रीय जल आयोग, केन्द्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण से सतत संवाद-संपर्क बनाए रखें। यहां से प्राप्त आकलन व अनुमान रिपोर्ट समय से फील्ड में तैनात अधिकारियों को उपलब्ध करायी जाए। भारत सरकार की एजेंसियों की मदद से आकाशीय बिजली के सटीक पूर्वानुमान की बेहतर प्रणाली के विकास के लिए प्रयास किया जाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

भोपाल गैस पीड़ितों के इलाज पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश, हाईकोर्ट की विशेष पीठ हर महीने करेगी सुनवाई

Newsdesk

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस का एफडीए को सख्त निर्देश, गणेशोत्सव के दौरान प्रसाद में न हो मिलावट

Newsdesk

नेपाल त्रासदी पर एनसीपी-एसपी प्रवक्ता ने जताया दुख, बोले- भारत को पड़ोसी की मदद के लिए चलाना चाहिए बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading