27.5 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भारतीय सेना ने महज 4 घंटे में पूरा किया रेस्क्यू ऑपरेशन, 700 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची को सुरक्षित निकाला बाहर

सुरेंद्रनगर 29 Jully (Rns): भारतीय सेना की एक टीम ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के गजनवाव गांव में एक बोरवेल से 12 साल की बच्ची का रेस्क्यू किया है। रेस्क्यू करने के बाद लड़की को इलाज और निगरानी के लिए सरकारी चिकित्सा अस्पताल भेज दिया गया है।

ध्रांगधरा डिप्टी कलेक्टर एम.पी. पटेल ने बताया, 12 वर्षीय मनीषा खेत में खेल रही थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। खेलते समय वह 600 से 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। गांव के सरपंच ने स्थानीय अधिकारियों को सूचित किया और आग और चिकित्सा टीमों को भेजा गया। जिला कलेक्टर ने ध्रांगधरा में स्थित सेना से एक टीम की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया।

बोरवेल में गिरी बच्ची, (जो 60 से 70 फीट की ऊंचाई पर ही थी) को निकालने में सेना की टीम को महज चार घंटे का समय लगा। इसके लिए सेना की टीम की खूब प्रशंसा भी हो रही है। अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 11.30 बजे लड़की को निकाला गया और फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसे कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाएगा।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading