September 16, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

33 रुपये से बढ़कर 3107 का हुआ यह शेयर, 1 लाख के निवेश को बना दिया 94 लाख रुपये

नई दिल्ली ,30 जुलाई । एक बार एक अमेरिकी अरबपति निवेशक ने कहा था कि पैसा स्टॉक खरीदने और बेचने में नहीं बल्कि इंतजार में है। यानी अगर आप में धैर्य है तो आप शेयर बाजार से करोड़पति भी बन सकते हैं। इसलिए, शेयर बाजार के एक निवेशक को एक शेयर को लंबे समय तक रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज हम आपको जिस शेयर के बारे में बता रहे हैं उसने लंबे समय में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर है एचएलई ग्लासकोट का। इस शेयर ने अपने निवेशकों को 15 साल में 9,300 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।
33 से 3107 के स्तर तक बढ़ गया
यह मिड-कैप स्टॉक पिछले 15 सालों में लगभग 33 से 3107 के स्तर तक बढ़ गया। इस दौरान इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को लगभग 9,300 प्रतिशत रिटर्न दिया। बीएसई पर यह अपने ऑल टाइम हाई 7,549 के स्तर पर चढऩे के बाद एचएलई ग्लासकोट का शेयर बिकवाली की गर्मी में रहा है। स्टॉक ने हाल ही में ?2,951.30 का 52-वीक का निचला स्तर बनाया है। इस मिड-कैप स्टॉक ने पिछले एक साल में जीरो रिटर्न दिया है। लेकिन, स्टॉक का अपने लॉन्ग टर्म शेयरधारकों को शानदार रिटर्न देने का इतिहास रहा है।
पिछले 5 सालों में यह मल्टीबैगर स्टॉक 160 से बढ़कर ?3107 के स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में लगभग 1850 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह, पिछले 10 सालों में यह स्टॉक लगभग 36 के स्तर से बढ़कर ?3107 प्रति शेयर स्तर पर पहुंच गया है। इस अवधि में लगभग 8530 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, पिछले 15 सालों में बीएसई-लिस्टेड स्टॉक लगभग 33 से 3107 प्रति शेयर स्तर तक बढ़ गया है। इस अवधि में लगभग 94 गुना वृद्धि हुई है।

अन्य ख़बरें

पीएम विश्वकर्मा योजना ने 30 लाख लाभार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य किया हासिल

Newsdesk

यूपीआई पर एमडीआर टैक्स नहीं है, बल्कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने में मदद करेगा: टीवी मोहनदास पई

Newsdesk

एमडीआर से भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा : आरबीआई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading