30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बारामूला मुठभेड़ में लश्कर आतंकवादी ढ़ेर

श्रीनगर 31 Jully (Rns): जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है।

अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शनिवार शाम बिनेर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों के दल ने जैसे संदिग्ध स्थल पर घेराबदी शुरु की वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हुई। रातभर खामोशी के बाद तड़के फिर से शुरु हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है।

पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इरशाद मई 2022 से सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल के पास से एक एके रायफल, दो मैगजीन और 30 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं।

बारामूला जिले में शनिवार को हुई यह दूसरी मुठभेड़ थी। सुरक्षा बलों ने वानीगाम बाला गांव में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया था जिसमें दो जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

अन्य ख़बरें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

Newsdesk

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

Newsdesk

निधन के बाद मिला सम्मान, भारत के पहले टेस्ट-ट्यूब बेबी के जनक डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading