35.9 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

पत्नी का घर में तो वहीं पति का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
हरदोई ,31 जुलाई (आरएनएस)। जिले में दिल को दहला देने वाला एक मामला उस समय सामने आया जब पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कोर्रिया निवासी 32 वर्षीय मोहित पुत्र विशेश्वर का शव ककवाही रेलवे क्रासिंग पर पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जानकारी जुटाकर मोहित की मृत्यु की सूचना देने के लिए मृतक के कोर्रिया स्थिति आवास पर पहुंची तो देहात कोतवाली पुलिस को मृतक की पत्नी अंजली भी मृत अवस्था में मिली। मृतक मोहित की पत्नी के गले मे साड़ी लिपटी हुई थी। मृतक मोहित रोडवेज बस का चालक था तो वहीं उसकी पत्नी एक सामान्य गृहणी थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव ने बताया कि मृतक मोहित और उसकी पत्नी अंजली की शादी मई 2021 में हुई थी और दोनों के बीच पूर्व पत्नी के बच्चों को लेकर विवाद रहता था। मृतक मोहित की पत्नी अंजली के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

अन्य ख़बरें

आईपीएल 2026: अपने घर में आरसीबी को चुनौती देगी दिल्ली कैपिटल्स

Newsdesk

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से की मुलाकात, मिडिल ईस्ट के बिगड़ते हालात पर हुई अहम चर्चा

Newsdesk

सिर धड़ से अलग, आधा जला शव: बुलढाणा के रसुलपुर क्षेत्र में महिला हत्या से दहशत का माहौल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading