September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए नीतीश

पटना 03 Aug. (Rns):बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वह बिलकुल स्वस्थ हो गई हैं।

कुमार पिछले 26 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें चार दिनों से बुखार था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

मुख्यमंत्री तबीयत खराब होने की वजह से ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थी। इन चर्चाओं के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यहां तक कह दिया था कि जरूरी नहीं कि श्री कुमार शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हों लेकिन फिर उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी।

कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री श्री कुमार आइसोलेशन में चले गए थे। लगभग आठ दिनों बाद मुख्यमंत्री की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। वह अब आइसोलेशन से बाहर आ गए हैं।

अन्य ख़बरें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केरलम की 2 महिला दोस्तों की हत्या, तीसरी दोस्त गिरफ्तार

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तबादला करने की सिफारिश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading