September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रहे विमान से टकराया पक्षी, फ्लाइट को करना पड़ा डायवर्ट

गांधीनगर ,04 अगस्त (आरएनएस)। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानि डीजीसीए के अनुसार गुरुवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। उसके अनुसार गो फर्स्ट एयरलाइंस के एक यात्री विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद इसे फ्लाइट को गुजरात के अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया है। यह विमान अहमदाबाद से चंडीगढ़ जा रहा था। इसकी फ्लाइट संख्या जी 8911 है। इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले विमानन कंपनी गो फर्स्ट की एक कार दिल्ली हवाईअड्डे पर इंडिगो के ए320नियो विमान के नीचे पहुंच गई थी, हालांकि इस दौरान वह उसके नोज़ व्हील (आगे के पहिये) से टकराने से बाल-बाल बच गई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) हवाई अड्डे के टर्मिनल टी-2 के स्टैंड नंबर 201 पर हुई घटना की जांच करेगे। डीजीसीए के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading