September 13, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

महिला ने 4 साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली वारदात

बेंगलुरु ,05 अगस्त (आरएनएस)।  बेंगलुरु से हत्यारी मां का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। एक मां अपनी चार साल की बच्ची को चौथी मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से फेंकते दिख रही है। यह परेशान कर देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बेटी की हत्या के बाद महिला ने भी आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा सकी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बच्ची को फेंकने के बाद, महिला रेलिंग पर चढ़ गई और कुछ सेकंड के लिए उसी पर खड़ी रही। तभी परिवार के परिवार के सदस्य बाहर निकलते हैं और उसे वापस खींच कर फर्श पर गिरा देते हैं। आरोपी महिला एक नॉन प्रैक्टिसिंग डेंटिस्ट है। पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गुरुवार की है। पुलिस ने बताया कि मामला उत्तरी बेंगलुरु के एसआर नगर के एक अपार्टमेंट की है। पुलिस ने बताया कि चार साल की बच्ची बहरी और गूंगी थी। इस वजह से, महिला उससे परेशान रहती थी। पति द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी महिला एक दंत चिकित्सक हैं और उनके पति एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्रीनिवास गौड़ा ने कहा, हम मां के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading