35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमित शाह ने भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में की पूजा-अर्चना

भुवनेश्वर ,08 अगस्त (आरएनएस)। ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार सुबह पावन माह श्रावण के अंतिम सोमवार को भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मंदिर में करीब 20 मिनट बिताए और विशेष पूजा की। मंदिर से जाने से पहले उन्होंने अपने परिवार के पुजारी द्वारा रखी गई विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर किए।
शाह ने ट्वीट किया, मैं श्रावण के पवित्र महीने में भुवनेश्वर के प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर में महादेव के दर्शन पाकर बहुत खुश हूं। मंदिर भारतीय संस्कृति का एक ऐतिहासिक स्थान है, जिस पर हर चट्टान प्राचीन भारतीय शिल्प कौशल का अद्भुत चमत्कार है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा और अन्य वरिष्ठ नेता लिंगराज मंदिर के दौरे के दौरान शाह के साथ मौजूद थे।
इसके बाद, शाह ने कटक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मस्थान का दौरा किया।
शाह के दौरे के चलते दो शहरों भुवनेश्वर और कटक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

अन्य ख़बरें

सावित्री ठाकुर ने शेखावत से की मुलाकात, मां वाग्देवी की प्रतिमा लंदन से वापस लाने की मांग

Newsdesk

सिद्दारमैया का विमान जयपुर डायवर्ट, खराब मौसम के चलते बदला रूट

Newsdesk

हिमाचल: ब्रिटिश काल के कब्रिस्तान और मेंटल हॉस्पिटल तक पहुंचीं आग की लपटें, शिमला में मची अफरा-तफरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading