27.9 C
Jabalpur
April 5, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टोरीटेलिंग के भविष्य की कुंजी हैं : ‘चमन बहार’ के निर्देशक

‘Chaman Bahaar’ director: OTT holds key to future of storytelling.

मुंबई, 22 जून | अपूर्व धर बदगैयां की ‘चमन बहार’ का डिजिटल प्रीमियर हुआ है और फिल्म निर्माता-निर्देशक को लगता है कि ओटीटी प्लेटफार्म कहानियों के भविष्य की कुंजी है।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मुझे लगता है कि यह अद्भुत है। जब आपका काम दर्शकों की दुनिया तक पहुंचता है तो आप बहुत ऊंचा महसूस करते हैं। चूंकि ऐसे समय में जब अधिक स्थानीय चीजें ही अधिक अंतरराष्ट्रीय है और ज्यादा व्यक्तिगत चीजें ही अधिक सार्वभौमिक हैं, मैं परमानंद में हूं। मुझे लगता है कि ओटीटी प्लेटफार्म निश्चित रूप से कहानी कहने के लिए भविष्य की कुंजी है। मैं इस अवसर की अनुमति देने के लिए नेटफ्लिक्स को धन्यवाद देना चाहता हूं।”

फिल्म एक छोटे शहर के ‘पान’ की दुकान के युवा मालिक की है, जो एक किशोर लड़की के क्रश के बारे में है।

फिल्म के शीर्षक के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा, “यह एक फ्रेश वाइव की तरह है और कूल लगता है। यह फिल्म को अच्छी तरह टैप करता है।”

‘चमन बहार’ में जितेन्द्र कुमार, रितिका बडियानी, भुवन अरोरा और आलम खान हैं।

अन्य ख़बरें

पेरिमेनोपॉज की समस्याओं से ऐसे राहत पाती हैं सोहा अली, बताया कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक

Newsdesk

जब अक्षय कुमार के शो पर पहुंचे ‘नकली सनी’, राजकुमार राव का स्वैग देख खिलाड़ी कुमार ने भी बजाई ताली

Newsdesk

‘सास बहू यमराज’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में दिखेगा मनोरंजन का तड़का

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading