September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहारविशाल तालाब के घाट की श्रमदान कर की गई साफ-सफाई


….
शहडोल 5 अप्रैल 2026-जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में 30 जून तक जल गंगा संवर्धन  अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु  विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत ब्यौहारी के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 3 भोलहरा ग्राम पंचायत भमरहा 2 चिपाड़नाथ धाम में मंदिर  पर स्थित विशाल तालाब के घाट की साफ सफाई का कार्य किया गया।
उक्त कार्य में ब्लॉक ब्लॉक समन्वयक जन अभियान परिषद श्री शिव दत्त उरमलिया,नवांकुर संस्था से सुखेंद्रगुप्ता, परामर्शदाता ,सरस्वती चंद्र विद्या ,रामेश्वर पाल, हीरालाल साहू, अर्पिता सिंह बैंस, सुखेंद्र दीक्षित, भैया लाल पाल सहित अन्य जन अभियान परिषद के सदस्य एवं ग्रामीण जन श्रमदान कर जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading