July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

थरूर को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

नईदिल्ली,11 अगस्त (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शेवेलेयर दी ला लीजन दी ऑनरÓ से सम्मानित किया जाएगा।
कई दलों के नेताओं ने थरूर को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई दी।
फ्रांस की सरकार थरूर के लेखन और भाषणों के चलते उन्हें इस सम्मान से नवाज रही है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनेन ने थरूर को लिखित रूप से इस सम्मान के बारे में सूचित किया है।
थरूर ने ट्वीट किया, फ्रांस के साथ रिश्तों को महत्व देने वाले, भाषा से प्यार करने वाले और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले व्यक्ति के रूप में मैं इस तरह से सम्मान दिए जाने को लेकर गौरवान्वित महसूस करता हूं। मैं उन लोगों का आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लायक समझा।
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, सांसद मोहम्मद जावेद और कई अन्य नेताओं ने थरूर को बधाई दी।

अन्य ख़बरें

एयर इंडिया और पर्यटन मंत्रालय ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, भारत के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर मिलेगा बढ़ावा

Newsdesk

एनएचएआई ने निजी फर्म के 3,000 करोड़ रुपए के दावे से संबंधित मध्यस्थता मामले में जीत हासिल की

Newsdesk

नेशनल हेराल्ड केस : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनिया और राहुल को ईडी की याचिका का जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का दिया समय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading