May 3, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

अदाणी समूह ओडिशा में एल्युमिनियम, लौह अयस्क क्षेत्र में करेगा 57,575 करोड़ रुपये का निवेश

अहमदाबाद ,12 अगस्त। अरबपति गौतम अदाणी के नेतृत्व वाले अदाणी उद्योग समूह ने ओडिशा में एल्युमिना रिफाइनरी और लौह अयस्क मूल्यवर्द्धन के क्षेत्र में दो परियोजनाएं स्थापित और इन पर राज्य में 57,575 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।
ओडिशा सरकार ने अदाणी समूह को 40 लाख टन वार्षिक क्षमता की एल्यूमिना रिफाइनरी और तीन करोड़ टन वार्षिक क्षमता की लौह-अयस्क(मूल्यसंवर्धन) परियोजना को मंजूरी दे दी है।
अदाणी समूह ने कहा, भारत में अवसंरचना, बिजली और विविध क्षेत्रों में तेजी से वृद्धि कर रहा अदाणी समूह ओडिशा राज्य में 57,575 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में राज्य सरकार के उच्च स्तरीय स्वीकृति प्राधिकरण (एचएलसीए) ने अदाणी समूह की दो परियोजना प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। इसमें एक 40 लाख टन वार्षिक क्षमता की एल्युमिना रिफाइनरी और तीन करोड़ टन क्षमता की लौह अयस्क मूल्य संवर्धन परियोजना का प्रस्ताव शामिल है।
समूह ने कहा है कि इन परियोजनों से 9,300 लोगों को प्रत्यक्ष और दसियों हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
एल्युमिना रिफाइनरी ओडिशा में बॉक्साइट खानों और संभावित भंडारों के नजदीक स्थापित करने का प्रस्ताव है जबकि लौह-अयस्क परियोजना क्योंझर और भदरक जिलों में फैली होगी।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ओडिशा हमारे लिए सबसे रणनीतिक महत्व के राज्यों में है और हम वहां निवेश करते आ रहे हैं और हम मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने वाले समर्थन की सराहना करते हैं।

अन्य ख़बरें

बाजार की पाठशाला: एसआईपी और स्टेप-अप एसआईपी में क्या है अंतर? समझें मोटा फंड तैयार करने का पूरा गणित

Newsdesk

अब तक 2,922 नाविक सुरक्षित वापस लाए गए, खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले जहाज पूरी तरह सुरक्षित: सरकार

Newsdesk

सरकार ने ऑटोमैटिक रूट के तहत बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई को अधिसूचित किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading