22.7 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

नागा चैतन्य संग ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना !!

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर नागा चैतन्य अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ के चलते भी चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता को इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। बीते दिनों आई रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य ने महेश बाबू की फिल्म सरकारू वारी पाटा के निर्देशक परशुराम संग अपकमिंग फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। हालांकि फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस की तलाश भी कर ली है। बताया जा रहा है कि नागा चैतन्य के साथ फिल्म ने रश्मिका मंदाना अहम किरदार में दिखाई देंगी।रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म डायरेक्टर परशुराम ने रश्मिका मंदाना का नाम नागा चैतन्य के अपोजिट फाइनल किया है। इस फिल्म में दोनों ऑनस्क्रीन रोमांस करते दिखाई देंगे। मेकर्स हमेशा से ही फिल्म में एक फ्रेश जोड़ी को कास्ट करना चाहते थे। उन्हें उम्मीद है कि इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के बाद फैंस काफी खुश होंगे। अगर सारी चीजें सही होती है तो यह पहली बार होगा जब नागा चैतन्य और रश्मिका मंदाना पहली बार किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे।पिछले महीने ऐसी अफवाहें थीं कि इस फिल्म का नागा चैतन्य के दादा और अनुभवी अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव के साथ एक स्पेशल कनेक्शन होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का नाम अभिनेता के दादा के नाम पर रखा जा सकता है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading