वृंदावन में टीएफसी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार हो रहा विशाल मंच
-श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर भी भव्य दिव्य कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
मथुरा ,16 अगस्त (आरएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आगमन हो सकता है। 19 अगस्त को मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के देखते हुए तैयारियों में जुट गया है। हालांकि सीएम के कार्यक्रम की विधिवत घोषणा अभी जिला प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम प्रशासन की ओर से मुख्यत: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन में टीएफसी पर आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच एवं टीएफसी वृंदावन में बनाए जा रहे विशाल लीला मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रमों की जिम्मेदारी गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, पर्यटन एवं सांस्कृतिक राज्यमंत्री जयवीर सिंह को सौंपी गई है। दोनों मंत्रियों की अध्यक्षता में पांच अगस्त को जन्मोत्सव कार्यक्रमों को लेकर बैठक भी हो चुकी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को देखने के लिए बहुत कुछ मिलेगा। पूरे शहर में स्ट्रीट परफार्मिंग गु्रप जगह जगह बनाए गए छोटे मंचों पर 18 और 19 अगस्त को प्रस्तुतियां देंगे। मथुरा में 16 प्रमुख स्थानों पर छोटे मंच बनाए गए हैं।
कैलाश, धमुकर जैसे कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नम्बर एक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में कलाकारों के 12 दल शामिल रहेंगे। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर सुबह 11 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शुरू हो जाएंगी जो शाम को छह बजे तक चलेंगी। लीला मंच पर मोहन श्याम बांसुरी वादन, मालती देवी भजन, ढाढी ढांढन बंधई श्यामाश्याम तथा रासलीला घनश्याम की मंडलियां प्रस्तुत करेंगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुंजलता मिश्र नृत्य नाटिका, पीयुष और कैलाश, रामबल्लभ रासलीला की प्रस्तुति देंगी। टीएफसी चैराहे पर भजन गायक मधुकरजी, लोक गायक मीरामोरवाल आदि कलाकार प्रस्तुतिदयां देंगे।
एसएसपी शहर में किया पैदल गश्त
ने किया त्यौहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुरक्षा को चाक चौबंद बनाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन लगातार ब्रीफिंग कर रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के साथ लगातार संवाद भी किया जा रहा है। मंगलवार को एसएसपी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आगामी त्योहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में पैदल गश्त व निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं व जनपद वासियों को किसी प्रकार की अव्यवस्था, असुविधा का सामना न करना पड़े के सम्बन्ध में सुझावों का आदान प्रदान किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जाम में नहीं फसेंगे श्रद्धालु
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बडी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। ऐसे में जाम में श्रद्धालु न फंसें इसके लिए व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत आला पुलिस अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए की गयी पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और पाइंट पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


