30.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऋ तिक ने शेयर किया अपना म्यूजिक वीडियो

अभिनेता ऋ तिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा मीडिया में ऋतिक और सबा आजाद के रिश्ते की खूब चर्चा होती है। ऋ तिक के खास तरह के डांस के कई दीवाने हैं, अब उन्होंने अपना सिंगिंग अवतार भी दिखाया है। स्वतंत्रता दिवस पर ऋ तिक ने अपना गाया हुआ गाना हिन्दुस्तान मेरी जान है शेयर किया। प्रशंसकों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर गाने का वीडियो शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर यह गाना शेयर करते हुए ऋ तिक ने कई लोगों को धन्यवाद दिया। यह गाना जैकी भगनानी और विशाल मिश्रा ने बनाया है। ऋ तिक ने टाइगर श्रॉफ को भी प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके अलावा ऋ तिक ने यह वीडियो बनाने वाले स्टूडियो की छुट्टी के दिन काम करने के लिए तारीफ की। ऋ तिक का यह वीडियो मुख्य रूप से खिलाडिय़ों और सैनिकों को समर्पित है। वीडियो में भारतीय संस्कृति की भी झलकियां दिख रही हैं। यह गाना इंस्टाग्राम पर आते ही लोगों को ऋ तिक का नया अंदाज देखने को मिला। उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिलेब्रिटीज ने उनके लिए खूब प्यार बरसाया। ऋ तिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हार्ट इमोजी के साथ कॉमेंट किया। ऋ तिक की पूर्व पत्नी सुजैन ने लिखा, गॉड ब्लेस यू। आप हम सबको नए-नए तरीकों से प्रेरणा देते हैं। यह शानदार है। राकेश रोशन, आयुष्मान खुराना और श्वेता बच्चन ने भी ऋ तिक के गाने पर कॉमेंट किया। हाल ही में ऋ तिक आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के समर्थन में उतरे थे। इसके बाद ट्विटर पर उनकी फिल्म विक्रम वेधा को लेकर भी बॉयकॉट ट्रेंड होने लगा। विक्रम वेधा में ऋतिक के साथ सैफ अली खान नजर आएंगे। इसमें ऋ तिक एक गैंग्स्टर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सैफ एक पुलिस वाले के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में फीमेल लीड में राधिका आप्टे नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है।

अन्य ख़बरें

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

तमाशा’ को लेकर इम्तियाज अली ने कहा- ‘कभी-कभी खुद की फिल्म भी अजीब लगती

Newsdesk

मैं अपने किरदार में नकारात्मकता नहीं लाना चाहता : जमील खान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading