May 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

केजरीवाल ने नई आबकारी नीति कही काली कमाई को सफेद किया गया : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 19 अगस्त (Rns) । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह बताने को कहा कि शराब नीति में कितनी लूट हुई उसे कहां खर्च किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नई आबकारी नीति में हुए घोटाले से जो करोड़ों रुपये का कमीशन मिला उसी धन से आम आदमी पार्टी ने पंजाब, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में चुनाव लड़ा। मनोज तिवारी ने आशंका व्यक्त की कि कही यह काली कमाई को सफेद करने का मामला तो नहीं है। सी.बी.आई. को इस मामले को भी ध्यान में रखते हुए जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अब कह रहे हैं कि आबकारी नीति ईडी और सीबीआई की जांच से डर कर वापस ली गई जबकि उन्हें यह भी बताना चाहिए कि अगर वे कट्टर ईमानदार और सच्चे हैं तो फिर किसी जांच से घबराने की क्या जरुरत है। मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने आबकारी नीति को भाजपा के जन आंदोलन के दबाव में वापस लिया है। अगर शराब नीति ठीक थी तो फिर उन्हें तो हर जांच का स्वागत करना चाहिए क्योंकि सांच को आंच नहीं आती। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के सभी मंत्री आरोप लगा रहे हैं कि यह सब शिक्षा और स्वास्थ्य के दिल्ली मॉडल को रोकने की चाल है। जब मुद्दा आबकारी नीति है और जांच भी इसी नीति से शराब माफियाओं के साथ मिल कर करोड़ों का घोटाले की हो रही है तो आप नेता शिक्षा और स्वास्थ्य की बात क्यों कर रहे हैं।  तिवारी ने कहा कि जब शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में हुए घोटालों की बात होगी तो उस पर भी बात कर लिया जाएगा। अभी फिलहाल नई आबकारी नीति पर बात हो रही है तो आप नेता सिर्फ इसका जवाब दें। वे अनाप-शनाप बोलकर दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश ना करें।

अन्य ख़बरें

साउथ कोरिया की शिप में धमाके के बाद आग, सोल बोला- जांच जारी, ट्रंप के दावे पर भी पूरा ध्यान

Newsdesk

मुंबई के गोराई बीच पर तीन साल का अंधेरा खत्म, अदाणी इलेक्ट्रिसिटी और बीएमसी ने 2.5 किमी क्षेत्र को किया रोशन

Newsdesk

बिहार : सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 7 मई को, शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी होंगे शामिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading