22.8 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल प्रियंका ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

नयी दिल्ली 20 Aug. (Rns): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री गांधी और श्रीमती वाड्रा ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल वीरभूमि जाकर उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जिससे देश की प्रगति की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा करने के लिए राजीव गांधी को सिर्फ एक कार्यकाल मिला जिसे अनेक ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है। इनमें खास उपलब्धियों में सूचनाक्रान्ति, पंचायतीराज और युवाओं को मिला वोट का अधिकार महत्वपूर्ण है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading