34.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

अब इस कंपनी को भी खरीदने जा रहे हैं गौतम अडानी, 7017 करोड़ में हुई डील

नई दिल्ली ,20 अगस्त। एशिया के सबसे बड़े अमीर का टैग लेने वाले गौतम अडानी ने एक और बड़ी कंपनी को खरीदने का ऐलान किया है। अडानी ने डीबी पावर को 7017 करोड़ रुपये में खरीदने की डील तय की है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये कंपनी भारी कर्ज में है। समझौते के मुताबिक़ 31 अक्टूबर, 2022 तक अधिग्रहण पूरा किया जा सकता है। यहां ये बताना ख़ास होगा कि अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर ग्रुप के पास है। इस कंपनी पर 5500 करोड़ रुपये का कर्ज है।
गौरतलब है कि शेयर मार्किट में भी अडानी पावर का शेयर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को करीब 2.88 फीसदी की तेजी दर्ज की गई थी। मार्किट बंद होने तक अडानी पावर का शेयर 410.90 रुपये पर बंद हुआ था।

अन्य ख़बरें

उत्पादन स्थिर रहने के संकेत: सरकार ने कहा- कीट प्रकोप नहीं, खरीद व्यवस्था रही मजबूत

Newsdesk

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच केंद्र सक्रिय, पीयूष गोयल 27 अप्रैल को निर्यातकों से मिलेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading