33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सड़क हादसे में पिता और 2 बेटियों की मौत

बेंगलुरू ,20 अगस्त (आरएनएस)। कर्नाटक के तुमकुर जिले में शनिवार को एक वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीडि़तों की पहचान 28 वर्षीय अविनाश, प्रणंति (पांच) और सौख्या (तीन) के रूप में हुई है।
युवक और उसकी एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। कलंबेला पुलिस जांच कर रही है।
एक अन्य घटना में बेलगावी जिले के चिकोडी के पास अठानी कस्बे में शनिवार सुबह एक स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 10 छात्र घायल हो गए और 2 चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज गति से वाहन चलाना माना जा रहा है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading