24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लाइगर के लिए मेकर्स की पहली पसंद थी जाह्नवी कपूर, ऐसे चमकी अनन्या पांडे की किस्मत

साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा अपकमिंग फिल्म लाइगर के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इस एक्शन ड्रामा में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के बीच रिलीज किए गए हैं। विजय और अनन्या पांडे की जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन दिखाई देंगी लेकिन क्या आप जानते हैं? लाइगर के मेकर्स की पहली पसंद अनन्या पांडे नहीं बल्कि बॉलीवुड की कोई और हसीना थी।2019 में आईं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जाह्नवी कपूर एक एक्शन ड्रामा में विजय देवरकोंडा के साथ साउथ में अपनी शुरुआत करने वाली थीं। फिल्म का नाम अब लाइगर है, जिसे पहले फाइटर टाइटल दिया गया था। लाइगर 25 अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्देशक पुरी जगंनाध ने बताया, मैं श्रीदेवी जी का बहुत बड़ा फैन हूं। मैं जाह्नवी कपूर को इस रोल के लिए कास्ट करना चाहता था लेकिन डेट्स ना होने की वजह से उनकी कास्टिंग नहीं हो पाई।जाह्नवी कपूर के ना कहने के बाद लाइगर में अनन्या पांडे को कास्ट किया गया। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा एक किकबॉक्सर का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता माइक टायसन भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading