नई दिल्ली, 22 अगस्त( आरएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि गुजरात को कौन धकेल रहा है नशे की गिरफ़्त में ,गांधी के गुजरात तटों से फैल रही हैं ड्रग कार्टेल की जड़ें ड्रग मफ़ियाओं को राजनैतिक संरक्षण से मिल रहा है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी तुरंत इस्तीफ़ा दें क्योंकि अडानी संचालित मुँद्रा पोर्ट से अकेले 22,000 करोड़ की ड्रग बरामद हुई है । सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 2017-2022 के बीच गुजरात में 2.3 लाख करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गयी, जो गुजरात बजट से ज़्यादा है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी सरकार नशे के धंधे की क्यों नहीं करा रही छानबीन कहाँ हो रही है क्योंकि ईडी सीबीआई और एनसीबी दिखाई भी नहीं दे रही है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि गुजरात का इतिहास गाँधी-सरदार की विरासत है। लेकिन भाजपा सरकार ने गुजरात का भविष्य नशा और ड्रग्स की भेट चढ़ा दिया है।आख़िर क्यों गांधी की भूमि देश में ड्रग्स का सबसे बड़ा गेटवे बनती जा रही है? आख़िर कौन है जो गुजरात को ड्राई स्टेट से ड्रग स्टेट बना रहा है। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि 25,000 करोड़ का ड्रग्स एक ही पोर्ट से पकड़ा गया जो की अडानी समूह द्वारा संचालित मुँद्रा पोर्ट है । 16000 किलोग्राम से ज्यादा का ड्रग्स समंदर में पाया गया। पर अब यह ड्रग्स का धंधा सिर्फ़ पोर्टों तक सीमित नहीं है, 3 महीने में 4 फैक्ट्रीज पकड़ी गयी। अब ड्रग्स दूर दराज़ के इलाक़ों तक पहुँच रहा है, वडोदरा, भरूच जैसी जगहों में फ़ैक्टरी में ड्रग बन रही है। मेड इन इंडिया में रोज़गार तो नहीं बनाया, ड्रग ज़रूर बनवा दिया मोदी जी की केंद्र और गुजरात की सरकार ने। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारी सबसे पहली माँग है कि इन विफलताओं के चलते-गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी जी तुरंत अपने पद से इस्तीफ़ा दें, और अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको तत्काल बर्खास्त किया जाए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वडोदरा के एक गाँव में 1,125 करोड़ की ड्रग एक केमिकल फ़ैक्टरी से ज़ब्त हुई ।सांवली जीआईडीसी में नेक्टर केम नामक वेयरहाउस 2,000 करोड़ की पार्टी ड्रग बरामद हुई । सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मुंबई पुलिस ने गुजरात के अंकलेश्वर की एक फ़ैक्टरी से 1026 करोड़ की क़रीब 513 किलो ड्रग बरामद की मई 2022 ऑपरेशन नमकीन के दौरान Rs 500 करोड़ की कोकेन गुजरात के पोर्ट से बरामद हुई ।


