June 13, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

रामायण यात्रा ट्रेन रद्द, पैसेंजर के कम रजिस्ट्रेशन के चलते आईआरसीटीसी ने उठाया कदम

नई दिल्ली ,23 अगस्त । आईआरसीटीसी की दूसरी रामायण यात्रा ट्रेन को यात्रियों की कमी के कारण रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन 24 अगस्त को चलने वाली थी। आईआरसीटीसी के अनुसार यह भारत गौरव यात्रा के तहत रामायण सीरीज की दूसरी ट्रेन थी पर यात्रियों की कमी के कारण इसे रद्द करना पड़ा है। यह ट्रेन अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, हंपी, रामेश्वरम जैसे तीर्थ स्थलों के साथ-साथ नेपाल के जनकपुर तक जाती है और यात्रियों के लिए पूरी तरीके से दर्शन रुकने खाने-पीने से लेकर हर तरह की व्यवस्था की जाती है। रामायण यात्रा ट्रेन अपने 19 रातों और 20 दिनों के सफर में दर्शनार्थियों को भगवान राम से जुड़े महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, सीता संहिता स्थल, प्रयागराज, सिंगारपुर, चित्रकूट, नाशिक, हंपी, रामेश्वरम, कांचीपुरम भद्रचलम आदि स्थलों का भ्रमण करती है। यह विशेष पर्यटक ट्रेन, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की पहल देखो अपना देश के अनुरूप, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा गई थी। आईआरसीटीसी ने एसी प्रथम श्रेणी की यात्रा के लिए रु 102095/- प्रति व्यक्ति एवं एसी द्वितीय श्रेणी की यात्रा के लिए रु 82950/- प्रति व्यक्ति का शुल्क निर्धारित किया है। इस टूर पैकेज की कीमत में यात्रियों को रेल यात्रा के अतिरिक्त स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित बसों द्वारा पर्यटक स्थलों का भ्रमण, एसी होटलों में ठहरने की व्यवस्था, गाइड व इंश्योरेंस आदि कि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

अन्य ख़बरें

रेलवे ने वित्त वर्ष 2026 में फास्टर टेक्नोलॉजी ड्रिवन प्रक्रिया के तहत 43,781 उम्मीदवारों की भर्ती की

Newsdesk

रियलमी पी4आर 5जी: 20,000 रुपए से कम कीमत में 8000एमएएच बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स भी शानदार

Newsdesk

वेतनभोगी व्यक्ति टैक्स कैलकुलेशन में इन बातों का रखें ध्यान, समय पर रिफंड पाने में मदद मिलेगी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading