June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

टीएमसी नेता की जमानत को लेकर सीबीआई कोर्ट के जज को मिला धमकी भरा पत्र

कोलकाता ,23 अगस्त (आरएनएस)। आसनसोल स्पेशल सीबीआई कोर्ट के जज राजेश चक्रवर्ती ने धमकी मिलने के दावा किया है। जज ने कहा कि उन्हें एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें अनुब्रत मंडल को जमानत देने की मांग की गई है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो उनके परिवार को एनडीपीएस केस में फंसाया जाएगा। जानकारी के लिए आपतो बता दें कि अनुब्रत मंडल तृणमूल कांग्रेस की वीरभूम जिला इकाई के अध्यक्ष हैं और उन्हें मवेशी तस्करी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बीते 11 अगस्त को उनके बोलपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।
सीबीआई का आरोप है कि फरार तृणमूल नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा और मंडल ने कथित मवेशी तस्कर इनामुल हक के सहयोगियों को संरक्षण प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि इनामुल हक इलम बाजार में मवेशियों की खरीद करता था। उन्होंने बताया कि तस्कर इलमबाजार से भारत-बांग्लादेश सीमा तक मवेशियों को ले जाते थे और इस काम में राज्य प्रवर्तन एजेंसियों से उनका बचाव करने में कथित तौर पर मंडल और मिश्रा की भूमिका होती थी।

अन्य ख़बरें

इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और 2027 में जीत हासिल करेगा: अखिलेश प्रताप सिंह

Newsdesk

पीएम मोदी के फ्रांस पहुंचने पर भारतीयों में उत्साह, भारत इनोवेट्स 2026′ के उद्घाटन का इंतजार

Newsdesk

अयोध्या राम मंदिर दान पात्र विवाद में एसआईटी गठन का संत समाज ने किया स्वागत, बोले- अब सामने आएगी पूरी सच्चाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading