September 17, 2026
सी टाइम्स
खेल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया 15 खिलाडिय़ों की टीम का ऐलान, इन धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

नई दिल्ली ,25 अगस्त । न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाडिय़ों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मैट हेनरी की वापसी हुई है। हेनरी पसली की चोट के चलते वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हुए थे। वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड ने कैरेबियन धरती पर पहली बार वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड पहला मुकाबला 6 सितंबर को केर्न्सो के काज़ली स्टेडियम में खेलेगी। सीरीज के अन्य दो मुकाबले इसी मैदान पर 8 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे। चैपल-हैडली ट्रॉफी के लिए 15 खिलाडिय़ों की इस टीम में ईश सोढ़ी को छोड़कर बाकी खिलाड़ी वही हैं जो वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे। मैट हेनरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े बेन सियर्स के साथ ग्लेन फिलिप्स ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी जगह बनाई है। इस वजह से हेनरी निकोल्स और विल यंग को टीम में जगह नहीं मिली है। वहीं काइल जैमीसन और एडम मिल्ने चोट के चलते बाहर हैं। इस टीम की अगुवाई केन विलियमसन ही करते हुए दिखाई देंगे जो चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर विलियमसन ने कहा ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी बड़ी प्रतिद्वंद्विता है; यह हमेशा प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर होता है, और टीम वास्तव में इसके लिए तत्पर रहती है। आप चैपल-हैडली ट्रॉफी सीरीज देखकर बड़े हुए हैं और महान लड़ाइयों को याद कर रहे हैं, इसलिए एक और अध्याय का हिस्सा बनना बहुत खास है।
न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन , फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम , डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, टिम साउदी
ऑस्ट्रेलिया टीम : सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, एरोन फिंच , कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान का नया ड्रामा, हॉकी टीम को भारत भेजने से इनकार

Newsdesk

अल्काराज ने एटीपी फाइनल्स के लिए किया क्वालीफाई, सिनर और ज्वेरेव के क्लब में शामिल

Newsdesk

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading