38.1 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्थान में विशाखापट्टनम से 3 करोड़ कीमत का 1205 किलो गांजा लाते 3 तस्कर गिरफ्तार

जयपुर ,26 अगस्त (आरएनएस)। राजस्थान पुलिस की सीआईडी सीबी जयपुर की टीम ने चित्तौडग़ढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बीती रात स्थानीय पुलिस के सहयोग से विशाखापट्टनम से ट्रक कन्टेनर में तस्करी कर लाया जा रहा 1205 किलो गांजा बरामद करते हुए 3 तस्करों को गिरफ्तार करवाया है। प्लास्टिक की 364 थैलियों में भरकर गांजा ला रहे तस्कर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले और हरियाणा में स्थानीय तस्करों को इसे सप्लाई करने वाले थे। पकड़े गए गांजा की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। डाक पार्सल लिखे कंटेनर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी।
एडीजी क्राइम डॉ रविप्रकाश मेहरडा ने बताया कि तस्कर राजू पुरी गोस्वामी पुत्र कैलाश पुरी निवासी वार्ड नंबर 3 भगवानपुरा थाना मांडल जिला भीलवाड़ा, जितेंद्र पुरोहित पुत्र मदनलाल (23) निवासी दादा थाना सायला जिला जालौर एवं प्रहलादराय सोनी पुत्र राजमल (54) निवासी सुनारों का मोहल्ला भगवानपुरा थाना मांडल जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों की हर गतिविधियों पर सीआईडी सीबी की टीम पिछले दो-तीन महीनों से नजर रख रही थी। इसी दौरान बुधवार को विशाखापट्टनम से भीलवाड़ा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के इनपुट मिले।
आसूचना से प्राप्त इनपुट पर सीआईडी क्राइम ब्रांच स्पेशल टीम प्रभारी डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा एवं कॉन्स्टेबल रविंद्र सिंह, सोहन देव व करणी सिंह की एक टीम गठित कर बुधवार शाम चित्तौडग़ढ़ की ओर रवाना की गई। टीम को सूचना मिली कि गुरुवार को तस्कर बन्द बॉडी कन्टेनर में गांजा तस्करी कर सांवरियाजी से भादसोड़ा होकर कपासन की ओर आ रहे हैं।
कपासन थाना क्षेत्र में नाकाबंदी में पकडा ट्रक कंटेनर
एडीजी क्राइम ने बताया कि सीआईडी सीबी की टीम ने इस सूचना पर बीती रात को थानाधिकारी कपासन फूलचंद के सहयोग से थाना क्षेत्र के रोलिया कॉलपुरा रोड पर स्वामी विवेकानंद राजकीय स्कूल के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रुकवाया गया। चालक सीट पर बैठे राजू पुरी और बगल में बैठे जितेंद्र पुरोहित और प्रहलादराय सोनी से पूछताछ की तो वे घबरा गये। सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने कंटेनर में प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों की आड़ में विशाखापट्टनम से गांजा तस्करी कर लाना बताया।
364 प्लास्टिक की थैलियों से जब्त किया 1205 किलो गांजा
रात होने एवं अंधेरा होने से तीनों अभियुक्तों को डिटेन कर कंटेनर को थाना परिसर लाया गया जहां तलाशी ली गई आरोपियों के पास तीन कीपैड मोबाइल, 2 एंड्राइड मोबाइल कुल 900 रुपये एवं कंटेनर में प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों के बीच और आगे की तरफ छुपा कर 364 प्लास्टिक की थैलियों में भरा 1205 किलो 600 ग्राम गांजा मय बारदाना मिला।
भीलवाड़ा और हरियाणा में सप्लाई होना था गांजा
अवैध मादक पदार्थ गांजा से भरे ट्रक कंटेनर को जप्त कर तीनों तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कपासन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अग्रिम अनुसंधान के लिए प्रकरण गंगधार पुलिस को सौंपा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ट्रक कंटेनर में तस्कर राजू पुरी और प्रह्लाद राय सोनी का माल था। इसकी सप्लाई भीलवाड़ा और हरियाणा में की जानी थी। इन दोनों तस्करों के विरुद्ध पूर्व में भी गांजा तस्करी के प्रकरण दर्ज हुए है।
2 महीनों से सीआईडी सीबी के रडार पर था ट्रक चालक
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक राम सिंह नाथावत एवं हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा की अहम भूमिका रही है। ट्रक चालक राजू पुरी जब कभी कंटेनर में माल लेकर विशाखापट्टनम जाता, लौटते समय वहां से गांजा की तस्करी किया करता था। इस जानकारी पर दोनों पुलिसकर्मी उस पर नजर पिछले 2 महीनों से नजर बनाए हुए थे।

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

असम सरकार की बड़ी पहल, चाय बागान छात्रों के लिए मुफ्त परिवहन सेवा शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading