38.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण

सिंहासन छोड़ा पर वचन निभाया, उस कल्याण को पीढिय़ां याद रखेगी – महापौर
लखनऊ,28 अगस्त,(आरएनएस ) । नगर निगम में स्थापित उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण देश के रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने करके जनता को समर्पित किया। इस मौके पर महापौर ने रक्षामंत्री को पुष्पगुच्छ और लक्ष्मण जी की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर निगम के पार्षदों और कर्मचारी संगठनों ने भी रक्षामंत्री का स्वागत व अभिवादन किया। नगर निगम पहुँचे रक्षामंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर संयुक्ता भाटिया, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, शिक्षा मंत्री और स्व. कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह संग कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। नगर निगम के इतिहास में देश के पहले रक्षामंत्री के नाते नगर निगम परिसर में आने पर निगम की महिला कर्मचारियों द्वारा पुष्पवर्षा कर रक्षामंत्री का स्वागत व अभिवादन किया गया। इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि राजनीति में सत्ता का महात्याग कर अपना आदर्श प्रस्तुत करने वाले कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने के लिए राजनीति की नर्सरी कहीं जानें वाली नगर पालिका, नगर निगम के समक्ष स्थान से उचित और कोई स्थान नहीं हो सकता, इसलिए यह निर्णय लिया गया है। जिससे यहां पर तैयार होने वाले भविष्य के नेता उनसे सुशासन की प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। महापौर ने कहा कि अंत्योदय बाबू जी की सरकार का प्रमुख स्तंभ था, पूरा जीवन जन कल्याण के लिए लगा देने वाले प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, कल्याण सिंह की भव्य प्रतिमा इसी नाते नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित की जा रही है। महापौर ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भारतीय राजनीति में वह पुरोधा थे जिन्हें इतिहास कभी नहीं भूल सकता। सिंहासन छोड़ा पर वचन निभाया उस कल्याण को पीढिय़ां याद रखेगी। कल्याण सिंह हमेशा कहते थे सत्ता धमक व इकबाल से चलती है। इससे सिस्टम कोलैप्स नहीं होता। सत्ता के दौरान उनके फैसले स्पष्ट और निडर होते थे। राजनीति में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है सत्ता और सत्ता में मुख्यमंत्री होना, ऐसे में उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जनजन की भावनाओं के लिए सत्ता का त्याग कर दिया था। महापौर ने कहा कि वर्तमान में अगर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है तो उसमें नींव की ईंट भगवान श्रीराम लला के परम्भक्त कल्याण सिंह की ही लगी है।महापौर ने आगे कहा कि जिस समय कल्याण सिंह मुख्यमंत्री बने उस समय तक उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सबसे निम्न स्तर पर थी, यहाँ नकल माफियाओं का गठजोड़ था। महापौर ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन कर नकल अध्यादेश लाने वाले कल्याण सिंह के साथ उस समय शिक्षा मंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों शेरों की जोड़ी ने राजनीति के क्षेत्र में एक नया संदेश देकर सुशासन की पटकथा लिखी थी, इसी नाते से हमने इस महान कार्य के लिए राजनाथ सिंह को अनावरण करने क े लिए बुलाया है। इस मौके पर महापौर ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को समर्पित करते हुए एक वार्ड का नाम कल्याण सिंह वार्ड रखने की घोषणा की। महापौर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कांसे की बनी प्रतिमा 12 फिट ऊंची है साथ ही इसका पेडस्टल भी 8 फिट ऊंचा है। कुल मिलाकर 20 फिट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की गई हैं। रक्षामंत्री का उद्बोधन के शिक्षा के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य कल्याण सिंह ने किया। राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी क्या भूमिका थी यह हम सभी नागरिक बखूबी जानते हैं। जब बाबरी विध्वंस हुआ तब मैं उनके आवास पर गया और कहा कि ढांचा गिर चुका है, हो सकता हमारी सरकार भी अब गिर जाए, तब उन्होंने कहा कि राम मन्दिर निर्माण के लिए यदि ऐसी 100 सरकारें भी गिरानी पड़े तो मैं तैयार हूं। पिछली अन्य सरकारों में जहां इज ऑफ डूइंग क्राइम था तो कल्याण सिंह की सरकार में इज ऑफ डूइंग बिजनेस था ठीक उसी प्रकार  योगी की सरकार में भी इज ऑफ डूइंग बिजनेस है और क्राइम करने वालों के खिलाफ बुलडोजर है। गावँ, गरीब, किसान की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री थे कल्याण सिंह। कार्यकताओं से बहुत ही सहजता से बात करते थे। कोई कार्यकर्ता कभी यह महसूस नही करता था कि वह इतने बड़े राजनीतिक व्यक्ति है। उनकी स्मृतियों की जितनी भी चर्चा की जाए कम है। रक्षामंत्री ने महापौर संयुक्ता भाटिया का आभार जताते हुए कहा कि मैं महापौर और उनकी पूरी टीम को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया। प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री और कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह ने महापौर का आभार प्रकट करते हुए कल्याण सिंह का पौत्र होने पर अपना सौभाग्य बताया। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री संदीप सिंह, विधायक आशुतोष टण्डन, विधायक योगेश शुक्ला, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य महेन्द्र सिंह, मध्य विधानसभा के उपविजेता रजनीश गुप्ता, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, पार्षद विजय गुप्ता, पार्षद सुधीर मिश्र, पार्षद प्रदीप शुक्ल, पार्षद रुपाली गुप्ता सहित समस्त पार्षद गण, कार्यकर्ता, नगर निगम के अधिकारी गण, कर्मचारी संघ, सफाई कर्मी सहित बड़ी संख्या में आम जन मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

हनुमान जी की शक्ति का प्रतीक आईएनएस दूनागिरी और अर्जुन के गांडीव जैसी अचूक क्षमता वाले आईएनएस अग्रय से लैस भारतीय नौसेना

Newsdesk

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह संपन्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रहीं मुख्य अतिथि

Newsdesk

योग व्यक्ति, समाज और विश्व चेतना को जोड़ने का सशक्त माध्यम : राष्ट्रपति मुर्मु

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading