27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

सनसनी: परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या, मासूम बच्चियों पर भी नहीं छोड़ा

देहरादून 29 Aug. (Rns): देहरादून में एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहरादून के पास रानीपोखरी में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का निवासी है। हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में 3 बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है।

आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया। रानीपोखरी नागाघेर में परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता था।और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये सोचकर सभी हैरान हैं।

अन्य ख़बरें

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली का शव बरामद, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला

Newsdesk

पासपोर्ट पर नया नियम लागू : 15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading